फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईंट भट्ठे के चौकीदार की डंडे से पीटकर हत्या

विज्ञापन
आरिफ का फाइल फोटो - फोटो : File photo
विज्ञापन
गांव दतावली में स्थित एक ईंट भट्ठे के चौकीदार आरिफ (65) पुत्र इस्माइल खां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव भट्ठे से करीब 300 मीटर दूर एक अमरूद के बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आरिफ गांव नौसा के रहने वाले थे। सोमवार सुबह उनका खून से लथपथ शव अमरूद के बाग में मिला। पास में ही खून से सना डंडा भी पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की एक चप्पल भट्ठे पर मिली है और दूसरी चप्पल शव के पास से मिली है। प्रतीत होता है कि अज्ञात लोगों ने आरिफ के साथ भट्ठे पर मारपीट की और खींचकर अमरूद के बाग में ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई। आरिफ के चार बेटे हैं, दो बेटे अलीगढ में एक फैक्टरी में काम करते हैं और दो बेटे गांव में मजदूरी कर गुजारा करते हैं। उनके बेटे खिल्लन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता प्रतिदिन की तरह रविवार शाम छह बजे घर से भट्ठे पर गए थे, सुबह घर नहीं पहुंचे। तलाश करने पर उनका शव बाग में मिला। किन्ही अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी है। सूचना पर थाना बरला पुलिस और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें