विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण काम के लिए नौ टीमों का गठन हो गया है। यह टीमें चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के चुनावी व्यय का लेखा-जोखा रखेंगी।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए गठित टीम में आंशिक संशोधन करते हुए विधानसभा खैर में डॉ. अनिल कुमार यादव वित्त एवं लेखाधिकारी, प्रमोद कुमार पांडे खंडीय के लेखाधिकारी पीडब्ल्यूडी, आरिफ हुसैन निजामी सहायक लेखाकार जिला लेखा परीक्षा समिति को नामित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र बरौली के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ लेखाधिकारी शिवनाथ, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा के सीनियर ऑडिटर संजय यादव एवं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सुरेंद्र पाल सिंह को नामित किया गया है। अतरौली विधानसभा के लिए संभागीय लेखा अधिकारी आरएफसी नरोत्तम शरण एवं सहायक लेखा अधिकारी आदित्य नारायण सिंह के साथ सुरेंद्र कुमार सीनियर ऑडिटर जिला लेखा परीक्षा सहायक समिति को नामित किया गया है।
इसी प्रकार से छर्रा विधानसभा क्षेत्र के लिए वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रशांत कुमार, जिला लेखा परीक्षा सहायक लेखाकार विमल चंद शर्मा एवं विश्व प्रिय ज्येष्ठ लेखा परीक्षक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहायक समिति को नामित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र कोल के लिए रामवीर सिंह सहायक लेखाधिकारी संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय, सैयद इकबाल ज्येष्ठ लेखा परीक्षक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहायक समिति एवं यज्ञदत्त ज्येष्ठ लेखा परीक्षक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहायक समिति अलीगढ़ को नामित किया गया है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम में अलीगढ़ शहर विधानसभा के लिए राजेश कुमार बोहरा सहायक लेखा अधिकारी, विजय भूषण ओझा ज्येष्ठ लेखा परीक्षक एवं सुमित सक्सेना वरिष्ठ सहायक उप मुख्य लेखा अधिकारी को नामित किया गया है। इगलास विधानसभा क्षेत्र के लिए अखिलेश चंद्र लेखा अधिकारी नगर निगम, शिव कुमार प्रधान सहायक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी एवं दिनेश बाबू वरिष्ठ सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी को निर्वाचन व्यय लेखा टीम में नामित किया गया है।