फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी ट्रेड शो मेला.. हाथरस के बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आरडी कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला जारी है। इस मेले में कॉरपेट, हींग, हिंगोली, कचरी, नमकीन, रेडीमेड गारमेंट, चूरन, मूंगा-मोती, हैंडीक्रॉफट उत्पाद, रंग-गुलाल, मुरब्बा और आचार के 50 से अधिक स्टॉल सजाए गए हैं। यह सभी उत्पाद हाथरस में ही बनाए जा रहे हैं। करवा-चौथ होने के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन सिर्फ 12 स्टॉल ही खुले नजर आए, जिससे भीड़ कम रही।
विज्ञापन

मेले के आयोजकों ने बताया कि नोएडा की तर्ज पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मेले को आयोजित किया गया है, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में लोग इसके बारे में अभी ज्यादा जान ही नहीं पाए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को करवा चौथ होने के कारण भी लोग व्यस्त रहे और चाहकर भी मेले में नहीं पहुंच सके। शनिवार और रविवार से मेले में व्यापारियों और ग्राहकों की भीड़ होगी।
शुक्रवार को कॉलेज की छात्राओं और स्टाफ के लोग ही खरीदारी के लिए यहां पहुंचे। चाट-पकौड़ी और खेल-तमाशे वालों का कहना है कि दिवाली तक यहां रंगत रहने का अनुमान है। वहीं आगंतुकों ने सुझाव दिया कि यदि मेला शहर के बीचोंबीच या मुख्य बाजार क्षेत्र में लगाया जाता, तो स्थिति बेहतर रहती।
विज्ञापन


हाथरस में ट्रेड शो के आयोजन की जानकारी जिले के व्यापारिक संगठनों को नहीं दी गई। कहीं कोई बैनर, पोस्टर तक नहीं लगा। व्यापारियों को इसकी पूरी जानकारी दी जाए।
-तरुण पंकज, व्यापारी नेता।
शुक्रवार दोपहर आरडी काॅलेेज परिसर में लगे मेले में पहुंचे तो वहां कुछेक स्टॉल ही संचालित मिले। मुख्य हॉल में लाइट तक की व्यवस्था नहीं थी। इससे रौनक कम हो रही है।
-प्रदीप कुमार, कपड़ा व्यापारी।
मेले की शुरुआत बहुत अच्छी है। करवा चौथ के बाद शनिवार-रविवार से भीड़ बढ़ने का अनुमान है।
मुकेश कुमार, चाऊमीन विक्रेता।
अभी मेले में अपेक्षाकृत रंगत नहीं आई है। दिवाली तक मेले में बेहतर रौनक होने की उम्मीद है।
कालू, टिक्की विक्रेता।



मेले में तकरीबन 50 स्टॉल लगाए गए हैं, शुक्रवार को करवा चौथ होने के चलते कुछ स्टॉल नहीं लग पाए थे। शनिवार और रविवार से मेले में रौनक होने की पूरी उम्मीद है। व्यापारियों और ग्राहकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-अजलेश कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें