फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छापा मारकर दो क्विंटल से ज्यादा बारूद किया बरामद

Sat, 11 Oct 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर में आतिशबाजी की अवैध बिक्री रोकने के लिए छापा मारा। पुरदिलनगर रोड पर एक खुले स्थल में आतिशबाजी बनाने में प्रयोग हो रहा दो क्विंटल से ज्यादा बारूद पकड़ा है। गांव अमौसी में एक दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना व कोतवाल विजय सिंह ने पूरे दलबल के साथ नगला लाला में छापा मारा। यहां आतिशबाजी की दुकान में अग्निशमन के साधन दुरुस्त पाए गए। यहां आग बुझाने के लिए फायर हाइड्रेंट भी लगा हुआ था और आग बुझाने के लिए कई फायर गन भी मिलीं।
सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि गांव आमौसी में भी सड़क पर एक आतिशबाजी बनाने की दुकान पर छापा मारा गया। यहां पहले से ही आतिशबाजी बनाने वाला दुकान बंद करके भाग गया। दुकान से बड़ी मात्रा में बम बनाने का सामान मिला। पुरदिलनगर रोड पर खुले में बनाई जा रही आतिशबाजी की दुकान से दो क्विंटल से ज्यादा विस्फोटक पदार्थ मिला। दुकान मालिक विनोद कुमार निवासी कस्बा सिकंदराराऊ भाग जाने में सफल रहा। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा मानक की अनदेखी कर किसी कीमत पर न तो आतिशबाजी की बिक्री होने दी जाएगी और न हीं आतिशबाजी बनने दी जाएगी। स्थल निर्धारित कर आतिशबाजी की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें