फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 56 प्रधान 16 ग्राम पंचायत सदस्य विजयी, जिला पंचायत में भाजपा-बसपा में टक्कर

Sun, 02 May 2021 05:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

दोपहर तीन बजे तक लोधा ब्लाक से 10 ग्राम प्रधान, बिजौली से तीन, टप्पल से एक, गोंडा से दो, गंगीरी से आठ, खैर से सात, इगलास से दो, धनीपुर से एक, अतरौली से सात, चंडौस से 11, अकराबाद से एक, जवां से तीन ग्राम प्रधान विजयी घोषित हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर तीन बजे तक आधिकारिक रूप से जारी हुए परिणामों में 56 प्रधान और 16 ग्राम पंचायत सदस्य विजयी घोषित किए गए हैं। जिला पंचायत के 47 पदों पर कांटे का मुकाबला होगा।

विज्ञापन


जिले के 12 ब्लाकों में मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना जारी है। दोपहर तीन बजे तक लोधा ब्लाक से 10 ग्राम प्रधान, बिजौली से तीन, टप्पल से एक, गोंडा से दो, गंगीरी से आठ, खैर से सात, इगलास से दो, धनीपुर से एक, अतरौली से सात, चंडौस से 11, अकराबाद से एक, जवां से तीन ग्राम प्रधान विजयी घोषित हो चुके हैं।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों के कुछ परिणाम आ गए हैं। जिसमें लोधा से एक, गंगीरी से दो, खैर से पांच, चंडौस से पांच, जवां से तीन ग्राम पंचायत सदस्य जीत चुके हैं। इन सभी को निर्वाचन कार्यालय की ओर से विजयी प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एक भी परिणाम नुमाया नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें