फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव अलीगढ़: मतगणना में फैला संक्रमण, मची अफरातफरी, गिनती रुकी

Sun, 02 May 2021 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिले में मतगणना शुरू होते ही खैर ब्लाक के बीडीओ के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। यहां पर तैनात खैर के बीडीओ की तबियत बिगड़ गई, उनको एहतियातन कोरोना जांच के लिए भेज गया है। 
विज्ञापन
एक मतगणना स्थल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण के सबसे खतरनाक दौर में शुरू हुई पंचायत चुनाव की मतगणना भी इसकी जद में आ गई है। जिले में मतगणना शुरू होते ही खैर ब्लाक के बीडीओ के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। यहां पर तैनात खैर के बीडीओ की तबियत बिगड़ गई, उनको एहतियातन कोरोना जांच के लिए भेज गया है। 

विज्ञापन


उनको कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है। जिससे मतगणना स्थल पर अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अब सभी को उनकी जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल उनके स्थान पर एडीओ पंचायत खैर अनिल दिनकर को तैनात किया गया है।

इस वजह से मतगणना रुक गई। खैर ब्लाक की मतगणना में इस वजह से लगभग एक घंटे का विलंब हुआ। वहीं, सारे नियम कायदे तोड़ कर मतगणना स्थलों पर भीड़ जुटी, जिसके संभालने में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ गई।
विज्ञापन


मतगणना स्थलों के अंदर से बाहर तक एक -एक नतीजे को लेकर फोन घनघनाते रहे। व्हाटसएप पर भी फोटो वायरल होते रहे। जिले के 12 ब्लाकों के पंचायत चुनाव की मतगणना 12 अलग-अलग स्थानों पर हो रही है। 122 न्याय पंचायतों के लिए 488 टेबल लगाई गई हैं। जिला निवार्चन कार्यालय के माध्यम से इस पर नजर रखी जा रही है। 

जिले के प्रधानी के चुनाव में पहले नतीजे का रुझान आ गया है, जिसमें गोंडा ब्लाक के गांव खिरसौली में  सुखवीर का प्रधान बनना तय माना जा रहा है। पूरे जिले में जिला पंचायत के चुनाव को लेकर सरगर्मी है। भाजपा ने इसके लिए जिला कार्यालय जापान हाउस पर कंट्रोल रूम बनाया है।

जहां से मतगणना पर नजर रखी जा रही है। पार्टी ने मतगणना स्थलों पर भीड़ को कम करने के लिए जिला कार्यालय में केंद्रीय व्यवस्था बनाई है। सपा-महान दल, बसपा, कांग्रेस, रालोद भी नतीजों पर नजर जमाए हैं। सभी की नजर नये जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें