फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, तीन दिन चलेगी, 21 केंद्रों पर 10176 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 08 Jun 2026 10:52 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा अलीगढ़ में 8,9 व 10 जून को होगी। इसमें 10176 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा अलीगढ़ के 21 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। अलीगढ़ में कुल 10,176 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


एडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा अलीगढ़ के 21 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। जिला प्रशासन ने इस तीन दिवसीय परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रमुख परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थी संख्या 
अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज और चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएवी इंटर कॉलेज और धर्म समाज इंटर कॉलेज में भी 600-600 अभ्यर्थी बैठेंगे। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज और श्री माहेश्वर इंटर कॉलेज में 384-384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय और श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय जैसे अन्य केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें