फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रास्ते में खड़े होने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, युवक को लगी गोली, दो हिरासत में

Mon, 08 Jun 2026 10:27 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रास्ते में खड़े होने की मामूली बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि पथरव और फायरिंग तक हो गई। फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लगी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ इलाके में रविवार रात रास्ते में खड़े होने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


रास्ते के विवाद में चली गोली
क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि रविवार  रात करीब 11:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जीवनगढ़ की गली नंबर-8 में रास्ते में खड़े होने को लेकर साजिद और माहिर के पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि माहिर पक्ष के एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
फायरिंग के दौरान साजिद का रिश्तेदार भाई नावेद गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके बाजू में लगी है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल नावेद को तुरंत जवाहरलाल नेहरू  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो आरोपी हिरासत में, मौके पर शांति
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक्शन लेते हुए आरोपी पक्ष के दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में जल्द ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें