खैर कोतवाली के सामने मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। जनसभा स्थल के मुख्य द्वार पर खोखे रखे हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। देर शाम तक खोखे नहीं हटाए गए थे। इसी तरह जिस मंच से मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे उसके पीछे कूड़े के ढेर लगे हैं। हालांकि देर रात तक मैदान में टेंट लगाने तथा साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने बताया कि सुबह तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
जनसभा स्थल से 11 किमी दूर उतरेगा योगी का हेलिकॉप्टर
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल से 11 किलोमीटर दूर करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से होकर मुख्यमंत्री जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे। पार्टी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम में सीएम का हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल पर उतरना था, लेकिन स्थान न मिलने पर वहां से 11 किमी दूर हेलीकाॅप्टर उतरेगा।