फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: हाईस्कूल-इंटर की मौखिक परीक्षा 15 व 16 जुलाई को, लिखित होगी 20 जुलाई को

Sat, 13 Jul 2024 12:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ में इसका आयोजन होगा। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 जुलाई की सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल (इंप्रूवमेंट) व इंटर (कंपार्टमेंट) की मौखिक परीक्षा 15 व 16 जुलाई को होगी। लिखित परीक्षा 20 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ में इसका आयोजन होगा। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 जुलाई की सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृहविज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर, कृषि भौतिक व जलवायु विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 20 जुलाई की सुबह 8 बजे से 11:15 तक होगी। इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें