दो भाई बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के यहां घूमने आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बडे भाई रक्षपाल की मौके पर मौत हो गई। छोटा भाई 68 वर्षीय सिपाही राम गंभीर घायल हो गया।
हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ के एटा रोड पर दो बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई गंभीर घायल हो गया। हादसे की सुनकर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की प्रात: छह बजे एटा के गांव गदुआ निवासी रक्षपाल और सिपाही राम बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के यहां घूमने रातिभानपुर आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बडे भाई 70 वर्षीय रक्षपाल की मौके पर मौत हो गई। छोटा भाई 68 वर्षीय सिपाही राम गंभीर घायल हो गया। उसको सीएचसी से रेफर कर दिया गया।