बीए व बीएससी तृतीय वर्ष का गणित विषय का पेपर लीक होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर के कार्यकर्ताओं ने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा प्रशासन का डीएस कॉलेज के गेट के सामने पुतला फूंका।
प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही से पेपर लीक हो रहे हैं।
31 जुलाई 2021 को बीए व बीएससी तृतीय वर्ष का गणित का पेपर समय पूर्व ही लीक हो गया था, जिसे साक्ष्य सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएस कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया था, जिसमें मांग की गई थी कि परीक्षा निरस्त होनी चाहिए और पेपर लीक करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस अवसर पर एग्री विजन प्रमुख जय यादव, विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, महानगर सहमंत्री अंकुर शर्मा, योगेंद्र कुमार, प्रमित भारद्वाज, अरुण शर्मा, अग्नेश, हर्ष, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।