फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हरदुआगंज पावर हाउस में सात और नौ नंबर यूनिट बंद, सिर्फ आठ नंबर चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में कोयले की किल्लत के कारण दो यूनिटों में उत्पादन बंद हो गया है, जिससे ग्रिड में जाने वाली विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई है। इन दो यूनिटों में 355 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था, जो वर्तमान में बंद है। पावर हाउस में क्रियाशील तीन यूनिटों में से दो में कोयला नहीं होने के कारण काम बंद करा दिया गया है। केवल आठ नंबर यूनिट में 250 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धनबाद में बारिश के कारण लगभग 20 दिन से कोयले की मालगाड़ी नहीं आ रही थी, जिससे उत्पादन बंद हो गया था। अब वहां से कोयला निकलने लगा है। जिसकी मालगाड़ियां वहां से चलने लगी हैं। दो तीन दिन में उन मालगाड़ियाें के यहां पहुंच जाने के बाद संकट दूर हो जाएगा। इस तरह से जब मालगाड़ी रोजाना आने लगेंगी तो संकट दूर हो जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि नई निर्माणाधीन 660 मेगावाट यूनिट का शुभारंभ नवंबर में होने की उम्मीद है। इसके बाद उत्पादन और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान उत्पादन
105 मेगावाट की सात नंबर यूनिट बंद है
250 मेगावाट की आठ नंबर यूनिट चालू हैं
250 मेगावाट की नौ नंबर यूनिट बंद है
660 मेगावाट की नई यूनिट निर्माणाधीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें