फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं होंगी ऑफलाइन

Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कक्षाओं को ऑफलाइन शुरू करने को लेकर एएमयू इंतजामिया लगातार चिंतन-मनन कर रहा है। शुक्रवार को एएमयू को खोले जाने के संदर्भ में गठित कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष व शोधार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों व शोधार्थियों की कक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। बाकी ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। बैठक में हॉस्टल आवंटित करने व डायनिंग हॉल को लेकर भी चर्चा की गई। इस संबंध में आगे होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।



एएमयू स्कूल के 10वीं व 12वीं की कक्षाएं सात मार्च से शुरू होंगी। इसके अलावा मौलाना आजाद लाइब्रेरी में एक मार्च से अध्ययन करने की छूट शोधार्थियों के लिए मिल जाएगी।  एएमयू के प्राक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि बैठक में कैसे और किस तरह से एएमयू में पढ़ाई शुरू हो सके। इसके लिए चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें