फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST SIB raid: अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 337 नग माल मिला अघोषित, नोटिस जारी

Sat, 07 Dec 2024 11:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

झम्मन लाल कंपाउंड में ट्रांसपोर्ट कंपनी पर हुई कार्यवाही शहर के अन्य ट्रांसपोर्टरों में 6 दिसंबर को चर्चा का विषय बनी रही। जिले में 250 से अधिक छोटे-बड़े कारोबारी ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े हुए हैं। इतनी बड़ी कार्यवाही से सभी में हलचल है।
विज्ञापन
झम्मन लाल कंपाउंड स्थित अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर कार्यवाही करती एसआईबी की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के झम्मन लाल कंपाउंड स्थित अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर हुई कार्यवाही में जीएसटी की एसआईबी टीम को 337 नग माल अघोषित मिला। जिसे टीम ने सीज कर दिया है। 6 दिसंबर को इसका आकलन किया तो कीमत करीब 30 लाख रुपये निकली। टीम ने ट्रांसपोर्टर को नोटिस दिया है। पूरी पड़ताल के बाद टैक्स और जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन


डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी की जांच के दौरान टीम को बड़ी संख्या में अघोषित माल मिला है। पूरी कार्यवाही में 337 नग माल मिला। जिसमें अधिकतर माल हार्डवेयर व आर्टवेयर का है। माल को सीज कर उसका आकलन किया गया। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है। पूरे मामले का अध्ययन कर टैक्स और जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि बृहस्पतिवार को जीएसटी एसआईबी की टीम ने अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट के झम्मन लाला कंपाउंड कार्यालय और गांधी पार्क, मथुरा रोड स्थित गोदामों समेत तीन स्थानों पर छापा मारा था। देर रात तक चली पड़ताल में 12 अधिकारी मौजूद थे।

मामा-भांजे की फर्म से पहले भी पकड़ी गई थी कर चोरी
झम्मन लाल कंपाउंड में ट्रांसपोर्ट कंपनी पर हुई कार्यवाही शहर के अन्य ट्रांसपोर्टरों में 6 दिसंबर को चर्चा का विषय बनी रही। जिले में 250 से अधिक छोटे-बड़े कारोबारी ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े हुए हैं। इतनी बड़ी कार्यवाही से सभी में हलचल है। करीब तीन साल पहले वर्ष 2021 में एसआईबी की टीम ने इस फर्म पर कार्यवाही की थी। तब यहां अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट के अलावा न्यू पंजाब कार्गों का भी संचालन किया जा रहा था। जो पूर्ण रूप से अवैध था। उस दौरान हार्डवेयर, आर्टवेयर, साड़ी आदि के 121 नग माल अघोषित मिला था। करीब 10 लाख रुपये की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया था। ये दोनों फर्म मामा-भांजे की थी। लेकिन, इस बार अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर ही कार्यवाही की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें