अनियंत्रित बंद बॉडी कंटेनर दुकानों में घुस गया। बैंड-बाजे की दुकान का टीन शेड, ढांचा और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। छजली के करीब आठ गाटर और पत्थर टूट गए। आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ।
जट्टारी कस्बे के मुख्य रोड पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अनियंत्रित बंद बॉडी कंटेनर दुकानों में जा घुसा। शीला देवी धर्मशाला के सामने हुए इस हादसे से बैं-बाजे की दुकान का टीन शेड, ढांचा और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
मोहल्ला रेवाड़ियान निवासी सलीमने बताया कि वह लोकेंद्र प्रसाद शर्मा की दुकान किराए पर लेकर बैंड-बाजे की दुकान करता है। आरोप है कि कंटेनर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में दुकान की छजली के करीब आठ गाटर और पत्थर टूट गए। सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी मृणाल गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है।