फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: भेज रहा था अश्लील संदेश, बदनाम करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान, कमरे में लगा लिया फंदा

Sat, 26 Sep 2026 04:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

माधुरी ने छोटी बहन से बात करते समय कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन ऊपर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर माधुरी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर क्षेत्र के मोहल्ला ओम नगर गोला कुआं निवासी 21 वर्षीय माधुरी ने शुक्रवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया युवक उसे अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। एआई से तैयार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


छोटी बहन खुशबू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह और माधुरी कस्बे की एक संस्था में नौकरी करती थीं। इसी दौरान माधुरी की पहचान चमन नगरी निवासी चंदन से इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से चंदन उसे लगातार अश्लील संदेश भेज रहा था और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

खुशबू के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे दिव्यांश का फोन आया। उसने बताया कि माधुरी ने उससे बात करते समय कमरे में फंदा लगा लिया है। परिजन ऊपर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर माधुरी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी खैर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ खैर अभिषेक पटेल ने बताया कि बहन की तहरीर मिली है। आरोपों के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतका का 2022 में पति से तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें