फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: डिवाइडर के बाद कैंटर से टकराकर पलटी अनियंत्रित कार, एक की मौत, तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल

Sun, 30 Nov 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाईवे बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुई कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कैंटर से टकराते हुए पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार के लिए महिला को ले जाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-दिल्ली हाईवे बाईपास सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद कैंटर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गभाना थाना पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद शहर के मोहल्ला शीतल खां निवासी अकील अपने परिवार के साथ कार से बुलंदशहर के मोहल्ला सराय छबीला में रविवार को होने वाली बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुई कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कैंटर से टकराते हुए पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गभाना टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने अयान (20) पुत्र आजम को मृत घोषित कर दिया। घायल अकील, उनकी पत्नी नीलूफर, आमिर, गजाला, रूहाना सहित बच्चे आइशा, अन्ना और आयरा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें