हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की दस नंबर यूनिट से 29 नवंबर को बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। यह यूनिट लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 15 नवंबर की रात बंद करा दी गई थी। महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे दस नंबर यूनिट को लाइटअप किया गया और दोपहर करीब 12 बजे यूनिट लोड पर आ गई। इससे 360 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। बताया कि पावर हाउस की सात, आठ और नौ नंबर यूनिटें तीन अक्तूबर से बिजली की मांग की कमी के कारण बंद हैं। शनिवार से दस नंबर यूनिट से 360 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हुआ है।