डीपीएस आगरा रोड, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को यूजीसी नेट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत 2433 में से 2093 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 340 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (यूजीसी नेट) में 14 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 18 जून को पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन
एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर अंजू राठी ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा रोड में रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को यूजीसी नेट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत 2433 में से 2093 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 340 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 588, रेडिएंट स्टार्स स्कूल और विश्व भारती स्कूल में 528-528, जीडी पब्लिक स्कूल में 480 और सरस्वती विद्या मंदिर में 309 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इससे पहले सुबह की पाली में पंजीकृत 2342 में से 2048 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 294 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
वैसे तो पेपर अच्छा हो गया है, लेकिन तर्क संगत के प्रश्न को करने में थोड़ी दिक्कतें आईं।-सपना यादव
विज्ञापन
जिस तरह से तैयारी चल रही थी, उस हिसाब से पेपर अच्छा हुआ है। परिणाम भी अच्छा आएगा।-अर्जुन वर्मा