फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभव अभियान : हर सोमवार को होगी जन सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर हर सोमवार को जिले की सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में संभव अभियान के तहत जन सुनवाई का आयोजन होगा। कार्यक्रम में कम से कम अधिशासी अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निराकरण कराना करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि इस नई व्यवस्था से नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सकेगा। यदि किसी समस्या का समाधान अधिशासी अधिकारी या नगर आयुक्त स्तर पर नहीं हो पाता है तो महीने के प्रथम बुधवार को नगर विकास मंत्री के स्तर से ऐसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें