फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में रामघाट रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में रामघाट रोड पर जलभराव से राहत मिलेगी। रामघाट रोड से चंदनिया पोखर तक छह इंच मोटी 250 मीटर पाइप लाइन डाली गई है। साथ ही, दो पंप सेट भी लगाए गए हैं ताकि बरसात के पानी को पोखर गिराया जाए। पिछले दिनों हुई 45 मिनट की बारिश में नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई थी। रामघाट रोड व आसपास के कई मोहल्लों की सड़कों और गलियों में पानी भर गया था। अमर उजाला द्वारा यह मुद्दा लगातार दो दिन से उठाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कवायद की गई है।
विज्ञापन

बारिश में रामघाट रोड पर जलभराव होने पर नगर आयुक्त गौरांग राठीने पिछले दिनों जल निकासी को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया था। रामघाट रोड से चंदनिया पोखर तक पाइप लाइन डालने की योजना बनाई गई ताकि बरसात के पानी को सीधे चंदनिया पोखर में पहुंचाया जाए। इसी कड़ी में महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा के नेतृत्व में जलकल विभाग ने लगातार चार दिन से रामघाट रोड से चंदनिया पोखर तक छह इंच मोटी 250 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया। पाइप के सहारे पानी खींचने के लिए दो पंप सेट भी लगाए गए हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि रामघाट रोड पर बरसात के पानी को चंदनिया पोखर में गिराया जाएगा। इससे रामघाट रोड पर जलभराव नहीं होगा और पोखर में जल संचय भी होगा। उधर, वार्ड नंबर-6 में कबाड़ी वाली गली में लगे हैंडपंप, आदर्श ज्ञानदीप डोरी नगर में लगे हैंडपंप, वार्ड नंबर 5 में राठी नगर में लगे हैंडपंप नौरंगाबाद कुम्हारों वाली गली में लगे हैंडपंप और वार्ड नबंर 12 में शास्त्री नगर गली, वार्ड नंबर 4 में मंदिर पर लगे हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें