फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: एलएलएम एंट्रेंस में नकल करते दो विद्यार्थी पकड़े, 767 ने दी परीक्षा

Fri, 17 Jul 2026 06:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में एलएलएम, बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई। एलएलएम प्रवेश परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थियों के पास नकल सामग्री मिली। वह नकल कर रहे थे।
विज्ञापन
परीक्षा में निरीक्षण करते वीसी प्रो एनबी सिंह - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम, बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई। एलएलएम प्रवेश परीक्षा में दो विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


17 जुलाई को तीनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 939 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 767 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 172 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एलएलएम में 508 में से 425, बीकॉम में 312 में से 244 और एमएससी एग्रोनॉमी में 119 में से 98 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलएम प्रवेश परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थियों के पास नकल सामग्री मिली। वह नकल कर रहे थे। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह व परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप कुलसचिव पवन कुमार एवं प्रो. बी.पी. सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें