फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देर से राष्ट्रगान कराने और अनुपस्थित रहने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित, 27 शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 19 Dec 2023 09:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिजौली के प्राथमिक विद्यालय वीसनपुर वाहनपुर में सुबह 9:30 बजे राष्ट्रगान कराया जा रहा था। विभागीय निर्देशानुसार प्रार्थना व राष्ट्रगान सुबह 9 से 9:15 बजे के मध्य होना चाहिए। इस पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सस्पेंड। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में देर से राष्ट्रगान कराने और बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण में प्रधानाध्यापकों समेत 27 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन


बिजौली के प्राथमिक विद्यालय वीसनपुर वाहनपुर में सुबह 9:30 बजे राष्ट्रगान कराया जा रहा था। विभागीय निर्देशानुसार प्रार्थना व राष्ट्रगान सुबह 9 से 9:15 बजे के मध्य होना चाहिए। सहायक अध्यापक विश्वनाथ प्रताप सिंह को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, लेकिन ऑनलाइन अवकाश प्रधानाध्यापक ने नहीं स्वीकृत नहीं किया था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक गुलाम रजा को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय गढ़ीवूचा गोंडा से संबद्ध कर दिया है। वहीं, बिजौली के प्राथमिक विद्यालय नगला बाटुल के प्रधानाध्यापक नरेश पाल सिंह दो से पांच दिसंबर तक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहे। बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय वासफतेली गोंडा से संबद्ध कर दिया है।

प्रधानाध्यापकों समेत 27 शिक्षकों का वेतन रोका
बेसिक शिक्षा विभाग के विकासखंड बिजौली, अतरौली, धनीपुर, इगलास, टप्पल, जवां, चंडौस, अकराबाद, खैर के क्षेत्र के विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण में प्रधानाध्यापकों समेत 27 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापिका शबाना खातून, आसपाल सिंह, प्रिया, मनीष कुमार, नितेश सिंह, राकेश कुमार, गंगोत्री गोस्वामी, हिमांशु अग्रवाल, चंद्रपाल शर्मा, रोमी चौधरी, कंचन गौतम, प्रधानाध्यापक नरेशपाल सिंह, श्रीकृष्ण गौतम, योगेंद्र पाल सिंह, विजयपाल सिंह, शिक्षामित्र आशा, कुसमा, मीनू यादव, लक्ष्मी कुशवाहा, अंजलि, कृष्णा, दिनेश कुमारी, रेखा, प्रेमपाल सिंह, पूनम का बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने वेतन व मानदेय रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें