यूपी बोर्ड-2020 के हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम अलीगढ़ के 42 कॉलेजों में 30 फीसदी से भी कम रहा है, जबकि दो कॉलेज का परिणाम शून्य प्रतिशत रहा। कॉलेज के प्रदर्शन को डीएम ने खेदजनक बताया और कहा कि इससे जिले की छवि धूमिल हुई है।
बोर्ड परीक्षा 2020 में 30 प्रतिशत से कम परीक्षाफल वाले विद्यालयों को चिह्नित कर लिया गया है। 42 कॉलेज में सर्वाधिक 100 व न्यूनतम एक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुआ है और परीक्षा परिणाम 30 फीसदी से भी कम रहा है।
इशरत इंटर कॉलेज नींवरी बाग गोंडा व आरके वर्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज पिसावा का परीक्षा परिणाम शून्य प्रतिशत रहा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने परीक्षा परिणाम को लेकर कहा कि मालूम होता है कि इन विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन नहीं कराया जाता है, जो खेदजनक है।
उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षाओं में ऐसे परिणाम न आएं, अन्यथा ऐसी स्थिति में प्रधानाचार्य व संस्थाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।