फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रेखा जैन के लाडू रहे सबसे अच्छे

विज्ञापन
उत्तम आर्जव धर्म का संदेश देते राशि जैन और प्रवीण जैन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जैन धर्म के दस लक्षण महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को श्रावक श्राविकाओं ने उत्तम आर्जव धर्म का पालन किया और आत्मसात किया। सुबह शाम मुख्य मंदिरों में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही पारस और जिनवाणी चैनल पर प्रसारित श्रावक संस्कार शिविर और प्रवचन को भी श्रद्धालुओं ने सुना। प्रवचन में श्रावक श्राविकाओं को आत्मसात कराया गया कि दिखावट, बनावट, छल, कपट और पापाचार को त्यागकर जो व्यक्ति सरल स्वभाव को अपनाते हैं। वही उत्तम आर्जव धर्म का पालन करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर टीवी के माध्यम से श्रद्धालुओं ने प्रवचन सुने। शाम को बाग वाले मंदिर में घर से ही सुंदर भजनों से आरती की गई। इसके बाद राकेश भैय्याजी ने उत्तम आर्जव धर्म पर प्रवचन दिये। बुधवार को 1008 श्री पुष्पदंत भगवान का आयोजित होने वाले मोक्ष कल्याणक के लिए मंगलवार को जैन लाफिंग सस्था द्वारा लड्डू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन नवल युगल राशि जैन और प्रवीण जैन ने किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रेखा जैन पत्नी प्रदीप कुमार जैन रहीं।
दूसरे स्थान पर एकता जैन पत्नी गौरव जैन और तीसरे स्थान पर अर्चना जैन पत्नी बसंत कुमार जैन रहीं। सीमा जैन ने बताया कि कल संस्था द्वारा संगीतमय धार्मिक हाऊजी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित जैन, सुरजीत जैन, दीपक जैन, अंशुल जैन, यतिश जैन, प्रवीण जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें