मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पिपरौठ में आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने खाते से रकम उड़ाने वाले दो ठग खैर की तरफ से बाइक द्वारा गोंडा आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नयाबास नहर पुल से दो लोगों को दबोच लिया।
अलीगढ़ में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम खाते से रकम उड़ाने का काम चल रहा है। गोंडा थाना पुलिस ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को दरोगा अरविन्द सिवाल मय टीम गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पिपरौठ में आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने खाते से रकम उड़ाने वाले दो ठग खैर की तरफ से बाइक द्वारा गोंडा आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नयाबास नहर पुल से दो लोगों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनसे 40 आयुष्मान कार्ड, 4 आधार कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन व बायो स्कैनर बरामद हुए।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पवन कुमार व प्रदीप कुमार निवासी नगला जसवार बताया। बताया कि वह गांव में जाकर अशिक्षित लोगों को निशाना बनाते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर बायो स्कैनर पर अंगूठा लगवा कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।