फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तिलक-कलावा हटाने के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानाचार्य-पीटीआई पर मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल के जमुनाखंड इंटर कॉलेज के गेट के बाहर अखिल भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने तिलक व कलावा हटाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य व पीटीआई के खिलाफ नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने प्रधानाचार्य व पीटीआई पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल के जमुनाखंड इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से कलावा व तिलक हटवाने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य व पीटीआई के खिलाफ नारेबाजी कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने प्रधानाचार्य व पीटीआई पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विद्यालय के गेट के बाहर अखिल भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य व पीटीआई के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं ने कहा कि 24 घंटे के अंदर प्रधानाचार्य को बर्खास्त और मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्यकर्ता डीआईओएस को प्रदर्शनस्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इधर, मामला बढ़ता देख पीड़ित छात्र-छात्राओं की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य व पीटीआई के खिलाफ धारा 506 व 505(2) व 323 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, प्रधानाचार्य ने कहा कि अनुशासन बनाए रखने के लिए बच्चों के हाथ से कड़े व ब्रेसलेट निकालने के लिए कहा था। ताकि कोई बच्चा एक दूसरे को कड़ा मारकर क्षति न पहुंचा दे।

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को अखिल भारतीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व डीआईओएस के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल से उठ गए। बता दें कि मंगलवार को रितु शर्मा पत्नी रेखपाल ने बताया था कि उनकी बेटी साक्षी और बेटा अमन जमुना खंड इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों बच्चे भगवान भोलेनाथ के उपासक हैं। अपने माथे पर तिलक व हाथ में कलावा बांधते हैं। इस बात पर कॉलेज के प्रधानाचार्य व पीटीआई उनके बच्चों को पीटते हैं। हाथ में कलावा बांधने और माथे पर तिलक लगाने से रोकते हैं। प्रधानाचार्य ने क्लास रूम में पहुंचकर उनके बच्चों के कलावा और तिलक को हटवा दिया। थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें