जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास बुधवार की रात सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश से दो बाइक सवार टकरा गए। इसमें एक युवक के पेट में सींग घुस गया व दूसरा युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
गांव लधौआ के मजरा रामपुर निवासी शैलेंद्र कुमार बुधवार की रात पड़ोस के आकाश कुमार के साथ अकराबाद से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जीटी रोड उनकी बाइक के सामने गोवंश आ गया। हादसे में शैलेंद्र के पेट में गोवंश का सींग घुस गया और आकाश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने फोन पर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।