फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खादों का प्रयोग करें किसान : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान जैविक खादों का प्रयोग करें, रासायनिक खादों का प्रयोग कम कर दें, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि हो सके। समय बदल रहा है किसान ऑर्गनिक खेती पर ध्यान दें, जिससे सभी का स्वास्थ्य बेहतर होगा। किसान परेशान हैं, खेती घाटे का सौदा नहीं है, सरकार बेईमान है।
विज्ञापन

यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और किसान नेता सरदार सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने ग्राम सतलौनी में आयोजित जैविक फसल क्रांति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। भाकियू नेता टिकैत ने कहा कि नैनो डीएपी व नैनो यूरिया को जबरन किसानों को बेचा जा रहा है। मौजूदा दौर में किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। अगर हम सजग न हुए तो बिहार के किसानों जैसा हाल यूपी में भी हो जाएगा। किसानों का आह्वान किया कि जैविक खादों का प्रयोग करके ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे, गुणवत्तापूर्ण फसलें उगाएं।
किसान नेता चढूनी ने किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करके ऑर्गेनिक खेती के लाभ बताते हुए रासायनिक खादों व जहरीले केमिकलों से बचने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रेम सिंह दरोगा कंपनी के एमडी व सीईओ सीईओ महेश चंद्र तिवारी, पूर्व सांसद बिजेन्द्र सिंह, नत्थी सिंह, राजपाल शर्मा, सूबे सिंह डागुर, राजपाल भारंगर, विजय सिंह एडवोकेट आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह सत्तो, कृषि वैज्ञानिक क्रमश: सुरेश यादव, अमित त्यागी, सैय्यद अकरम, पदमश्री भारत भूषण त्यागी, राज सिंह, जयवीर सिंह, अमित सिंह आदि शामिल रहे। संचालन रोहित चौधरी ने किया अध्यक्षता राज सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली निकालकर ऑर्गेनिक खेती का आह्वान
किसान नेता टिकैत ने बेसवां से जैविक फसल क्रांति सम्मेलन आयोजन स्थल तक ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए पहुंचे। जैविक खाद की स्टाल भी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें