पनैठी गंगीरी रोड पर पिलखना चौराहे के पास शनिवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा कौड़ियागंज निवासी फरहान पुत्र लल्ला व शीबू पुत्र आस मोहम्मद शनिवार की देर शाम बाइक से नानऊ कौड़ियागंज जा रहे थे। करीब आठ बजे जैसे ही दोनों पिलखना चौराहे से आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर एकत्रित आसपास के लोगों ने घायल युवकों की पहचान कर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना