कलाई गांव में दिन दहाड़े यश जैन को गोली मारने तथा इसके बाद गांव के एक मकान और बोनेर की एक ट्रैक्टर एजेंसी पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले किशोर के दो साथियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की टीम ने पकड़ा है।
बृहस्पतिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया है कि दाउपुरगांव के यश जैन के ऊपर सोमवार सुबह दाउदपुर गांव के ही किशोर ने कलाई रजबहा के पास गोली मार दी थी। मामले में घायल के बयान और घटनास्थल के निरीक्षण व अन्य साक्ष्य के आधार पर उक्त घटना में विनीत कुमार व विवेक निवासीगण ग्राम इटावली तथा कुनाल निवासी विकास लोक कॉलोनी गांधी पार्क के नाम सामने आए थे। आरोप था इन्होंने षड्यंत्र रचा था। इसमें विनीत कुमार व कुनाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।