बिजली के चार खंभों से तार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोप में दो लोगों को चोरी के तार समेत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बिजली के खंभों से तार चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनसे 120 किलो तार बरामद किया है।
विज्ञापन
बरला थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि बिजली के खंभों से तार चोरी करने के आरोपी विजय कुमार उर्फ डीएम तथा मुजाहिद उर्फ कालू निवासी गांव गनियावली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया 120 किलो तार बरामद हुआ है। कुछ तार बेचकर मिले 650 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
सीओ संजय कुमार त्यागी ने बताया कि जेई अतुल कुमार ने बिजली के चार खंभों से तार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।