फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मथुरा में ओवरलोड बालू से लदा ट्रक किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा परिक्षेत्र के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश पर रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने मथुरा के नौहझील-बाजना में बकाया वसूली और ओवर लोडिंग-डग्गेमारी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच वाहनों को सीज किया। 15 वाहनों का चालान सवा लाख से ऊपर काटा गया। इनमें बिना पर्ची ओवरलोड बालू लादकर ले जा रहे ट्रक को सीज कर दिया गया। मथुरा खनन अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्रावली प्रेषित की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर अभियान चलाने के दौरान एक बालू से लदा ओवरलोड ट्रक गुजरता मिला। रोककर चेकिंग की गई तो मानक से अधिक बालू लदी हुई थी। जबकि बालू के संबंध में खनन अथवा अन्य कागजात नहीं थे। बिना पर्ची ओवरलोडिंग करने के मामले में ट्रक को सीज किया गया है। इसके साथ ही मथुरा खनन अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्रावली प्रेषित कर दी है। इनके अलावा एक मिनी ट्रक, बस, कार सहित चार अन्य वाहनों को भी सीज किया गया है। जबकि डग्गेमारी और विभिन्न नियमों के उल्लंघन में सवा लाख के 15 वाहनों के चालान काटे गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे आगरा जोन में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसीलिए बकाएदारों से निवेदन है कि समय से टैक्स जमा करा दें। अगर बिना टैक्स जमा कराए सड़कों पर वाहन चलता मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें