फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों का चक्का जाम: नए व्हीकल एक्ट प्रावधानों के विरोध में हुआ हंगाम, चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 01 Jan 2024 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नए मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरोध में ट्रक चालकों अकराबाद में जमकर हंगामा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों को खड़ाकर जाम लगा दिया। जाम कई किलोमीटर लंबा था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं थीं।
विज्ञापन
जाम खुलवाने को लेकर मौके पर मौजूद सीओ सर्जना सिंह व नायब तहसीलदार से ट्रक चालकों की होती नोंकझोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरोध में ट्रक चालकों ने अलीगढ़ में थाना अकराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपी के निकट 1 जनवरी की सुबह दस बजे अपने-अपने ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। ट्रक चालकों ने हंगामा कर नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग की। चक्का जाम से सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। चक्का जाम की सूचना पाकर प्रशासनिक व क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन



अधिकारियों ने ट्रक चालकों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, जिससे आपस में झड़पें होती रही। सड़क पर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे रोडवेज बसों के साथ छोटे-बड़े वाहन भी जाम में फंस गए। काफी लम्बा जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ। जाम में फंसे रोडवेज बस समेत अन्य वाहनों में सवार यात्री उतर कर अपने सामान व छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पैदल जाने पर मजबूर दिखाई दिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन


जाम के दौरान ट्रक चालकों ने सड़क से निकल रही एंबुलेंस को नहीं रोका। जाम में फंसी एंबुलेंस को ट्रक चालकों ने अपने हाथों से उठाकर डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी साइड से निकाल दिया। ट्रक चालक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर जमे रहे। काफी प्रयासों के बाद भी जब ट्रक चालक नहीं हटे, तो पुलिस ने बल प्रयोग करने की चेतावनी दी। जिस पर एक ट्रक चालक ने पुलिस के सामने अपने गले में फंदा डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिसे देखकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।


पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसके साथ एक अन्य चालक को पकड़ कर पुलिस जीप में बैठा लिया। पुलिस के बल प्रयोग करने से पहले ही वहां ट्रक चालकों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक भयभीत होकर अपनी-अपनी गाड़ियों को लेकर चले गए। जिसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें