फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आए बिना ही ट्रक व 287 क्विवंटल चावल का बन गया गेट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राशन की कालाबाजारी की शिकायतें अब बढ़ने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला धनीपुर मंडी में सामने आया है। आरोप है कि मंडी में एक ट्रक पहुंचा ही नहीं और 287 क्विंटल चावल का गेट पास गया। आशंका है कि यह चावल कालाबाजारी का है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस प्रकरण में वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मंडी सचिव को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा को बुधवार को शिकायत मिली कि धनीपुर मंडी से लकी ट्रेडर्स के नाम से रात एक बजे 287 क्विटल चावल का एक गेट पास जारी हुआ है, जबकि इस नंबर का कोई ट्रक धनीपुर मंडी में आया ही नहीं था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चावल राशन का हो सकता है और उसे कालाबाजारी के लिए ले जाने की आशंका है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को फोन पर मामले की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि गेट पास बनने के समय की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जाए कि ट्रक मंडी के अंदर आया था या नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर जांच में शिकायत सही मिली तो संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका भी तय करने को कहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिलने पर संबंधित फर्म के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी। दोषी कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें