फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दबंगों ने युवक को पीटा, फिर से पिटाई के डर से खाया विषाक्त, हुई मौत, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 05:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अनिल एक महिला से फोन पर बात करता था। इसी बात पर गांव के ही लोगों ने उसे काफी मारा-पीटा। इसके बाद फिर अनिल के साथ मारपीट की और उसे धमकियां दीं। इससे परेशान होकर पिटाई के डर से अनिल ने अपने ही घर में जहर खा लिया। 
विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली कोतवाली के गांव सिमथला में दबंगों की पिटाई से भयभीत युवक ने 28 जून की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 29 जून को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव सिमथला निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई अनिल कुमार 24 वर्ष ड्राइवर था। अनिल एक महिला से फोन पर बात करता था। इसी बात पर 27 जून की शाम गांव के ही योगेश व पुष्पेंद्र, दिनेश निवासी जारौठी, सुक्का व सूरजपाल निवासी कासिमपुर ने उसे काफी मारा-पीटा। इसके बाद 28 जून की सुबह भी अनिल के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया और उसे धमकियां दीं। इससे परेशान होकर पिटाई के डर से अनिल ने अपने ही घर में 28 जून रात करीब आठ बजे जहर खा लिया। 

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे बुलंदशहर के कस्बा डिबाई के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिवार के लोग अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित एक प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां देर रात चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

युवक को कुछ लोगों द्वारा पीटने पर आत्महत्या करने की बात परिजनों ने बताई है। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है जो साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- राजीव द्विवेदी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें