जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि अब स्टेडियम में आने वाले खिलाडि़यों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। अब तक की जांच में आया है कि जो लोग सिर्फ रेसिंग के लिए आते हैं, वे इनका प्रयोग करते हैं। इ
अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला द्वारा इंजेक्शन व सीरिंज के प्रयोग की खबर प्रकाशित किए जाने पर स्टेडियम अधिकारी सतर्क हो गए हैं। इस मामले में थाना पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। अधिकारियों ने अब इस तरह का सामान लाने पर कार्रवाई की बात कही है। इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 28 जून के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि अब स्टेडियम में आने वाले खिलाडि़यों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। अब तक की जांच में आया है कि जो लोग सिर्फ रेसिंग के लिए आते हैं, वे इनका प्रयोग करते हैं। इसके लिए उनकी काउंसिलिंग कराने के साथ निगरानी बढ़ाई जाएगी।