हाईकोर्ट स्तर से शनिवार को प्रदेश भर में एडीजे, सिविल जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इसी कड़ी में जिले में भी कई एडीजे व सिविल जज स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। लंबे समय से रिक्त वाणिज्यिक कोर्ट में नए पीठासीन अधिकारी की तैनाती कर दी गई है।
हाईकोर्ट स्तर से जारी तबादला सूची के अनुसार, अलीगढ़ से एडीजे त्रिभुवन नाथ पासवान को सुल्तानपुर, विजय कुमार वर्मा को झांसी, अर्चना गुप्ता को पीलीभीत, राजेश नारायण मनि त्रिपाठी को सुल्तानपुर, अभिनितम उपाध्याय को बलरामपुर, सुयश प्रकाश श्रीवास्तव को रायबरेली, प्रमोद कुमार को मेरठ, अजय कृष्ण को सीतापुर में तैनाती दी गई है। वहीं इसी पद पर बाराबंकी से ज्योति सिंह, वीरेंद्र नाथ पांडेय, झांसी से ओमवीर, ललितपुर से मनोज कुमार अग्रवाल, प्रतापगढ़ से विकास वर्मा, रायबरेली से सिद्धार्थ सिंह, रमाबाई नगर से प्रवीन कुमार पांडेय व मुजफ्फरनगर से राजेश भारद्वाज अलीगढ़ भेजे गए हैं।
वहीं अलीगढ़ से सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी मोहम्मद तौसीफ रजा को रमाबाई नगर, तूलिका बंधु हरदोई, कुलदीप सिंह द्वितीय हरदोई भेजे गए हैं। वहीं इन्हीं पदों पर जौनपुर से मो.फिरोज, कानपुर नगर से ऐश्वर्य प्रताप सिंह, सोनभद्र से महेंद्र कुमार, सहारनुपर से संदीप को अलीगढ़ में तैनाती दी गई है। इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर पर एमी भाषिनी को अलीगढ़ से फतेहपुर व ज्योत्सना सिंह को कानपुर नगर से अलीगढ़ तैनाती दी गई है।
इधर, लंबे समय से रिक्त चल रही वाणिज्यिक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के पद पर मुरादाबाद परिवार न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश लल्लू सिंह को तैनाती दी गई है।