फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों की प्रतियों की जलाई होली

विज्ञापन
खैर बाईपास रोड स्थित नगला कलार में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार से नाराज किसानों ने रविवार को जिलेभर में कई स्थलों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कानून की प्रतियों की होली जलाई। शाम को स्टेट बैंक तिराहा पर प्रतियां जलाने पहुंचे किसानों को पुलिस ने घेर लिया। काफी देर तक उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद जैसे-तैसे मामले का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों ने तीनों कृषि कानूनों के अलावा चारों श्रम कानूनों, यूएपीए जैसे काले कानूनों की होली जलाई। खैर बाईपास रोड स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की होली जलाई। यूनियन के अध्यक्ष रमेश चन्द विद्रोही व युवा कार्यकर्ताओं ने गीत गाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। दाऊद खां स्टेशन के पास हाजीपुर गांव में किसानों ने कानून की प्रतियों की होली जलाईं। इस दौरान जोगिंदर सिंह, गजेंद्र सिंह, जयराम, सुरेंद्र सागर आदि ने गीत-गायन भी किया। इस दौरान महिला किसान नेता भी सरकार के खिलाफ उग्र अंदाज में नजर आईं।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता चौधरी नवाब सिंह के नेतृत्व में बरला थाना के गांव बाबूपुर में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों की होली जलाई गई। जवां के गांव फरीदपुर में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय के नेतृत्व में तीनों कृषि कानून की होली जलाई गई। जलाली क्षेत्र के ऊकरना गांव में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष होली न मनाने निर्णय लिया। संयुक्त किसान मोर्चा के शशी सिंह सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने स्टेट बैंक तिराहा पर तीनों कृषि कानूनों, चार श्रमिक कानूनों, सीएए, एनआरसी, यूएपीए जैसे तमाम कानूनों की होली जलाई। जैसे ही किसान नेता घंटाघर के पास एकत्रित होने लगे क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ काफी देर तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के इदरीश मोहम्मद, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के रमेश चंद विद्रोही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें