फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख जुर्माना वसूली के साथ यातायात माह संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष की तरह नवंबर माह इस बार भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात माह के रूप में मनाया गया। जिले भर में यातायात जागरूकता के लिए तमाम आयोजन हुए। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान व जुर्माना वसूली कार्रवाई भी हुई। नवंबर माह में ट्रैफिक पुलिस ने 22 लाख रुपया जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

नवंबर में जिले भर में कुल 34 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौराहों-तिराहों पर कुल 2235 लोगों से यातायात जागरूकता के शपथ पत्र भरवाए गए। कुल 311 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। रोडवेज चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी कैंप आयोजित किया गया। यातायात कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया गया। दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर में चिकित्सा सुविधा दिलाए जाने के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई।
इसके अलावा हेलमेट वितरण, स्कूलों में जागरूकता प्रतियोगिताएं, प्रचार प्रसार आदि अभियान चलाए गए। इस पूरे अभियान के बीच जिले में एक माह में ओवर स्पीड में 51 चालान, बिना हेलमेट में 26349 चालान, बिना सीट बेल्ट 1280 चालान, मोबाइल प्रयोग करते समय 275 चालान, किशोरों द्वारा वाहन चलाने पर 572 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 424 चालान, तीन सवारी पर 1958 चालान, नो पांर्किग पर 2547 चालान, फाल्ट नंबर प्लेट पर 687 चालान किए गए। इस दौरान कुल 35025 चालान हुए और 22 लाख 29 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात माह में लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। साथ में उन्हें चालान के जरिये यह भी अहसास कराने का प्रयास किया गया है कि नियम तोड़ने पर कार्रवाई होती है। उम्मीद है कि आने वाले समय में लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे। -सतीश चंद्र, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें