फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ने मोपेड में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल इंटर काॅलेज के पास सोमवार को एक ट्रैक्टर ने मोपेड सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रिश्तेदारी में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन




कोतवाली अतरौली क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी चंद्रवती (70) अपने बेटे राजबहादुर के साथ सोमवार को बहन के घर गांव खेड़िया में एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल इंटर काॅलेज के पास ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रवती व राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रवती को मृत घोषित कर दिया।



हादसे की खबर सुनकर परिजन व रिश्तेदार भी अलीगढ़ आ गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सासनी गेट पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें