फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनियंत्रित होकर मंदिर में घुसी कार, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज क्षेत्र में रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर मंदिर में घुस गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार की टक्कर से मंदिर की दीवार व गेट टूट गया। दोनों नशे में धुत थे।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मसूदाबाद चौराहा की ओर से एक कार आ रही थी। जैसे ही कार रसलगंज चौराहा के पास पहुंची तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित हो गई और सीधे मंदिर की दीवार में जा घुसी। कार की टक्कर से दीवार टूटने के बाद लोहे का गेट भी टूट गया। पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



इधर, हादसे के बाद जीटी रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। बन्नादेवी पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों का संचालन शुरू कराया। बन्नादेवी पुलिस का कहना था कि कार सवार दोनों युवक नशे में लग रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें