फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गए जेल के ताले जब जन्मे मुरली वाले

Tue, 04 Sep 2018 01:51 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
टूट गए जेल के ताले जब जन्मे मुरली वाले - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
दुनिया को कर्मयोग का सिद्धांत देने वाले महान कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि होते ही मंदिरों में घंटे गूंज उठे। कान्हा के स्वागत के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के मंदिरों के साथ ही पुलिस लाइन, रेलवे के मनोरंजन सदन, पीएसी, आरएएफ में भी भव्य झांकियां सजाई गईं। विभिन्न स्थानों पर मेले के आयोजन किए गए। नगर निगम की ओर से सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भंडारे आदि को ध्यान में रखते हुए बाजारों और धार्मिक स्थलों के पास भंडारे के लिए कूड़ेदान रखवाए गए। 
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही रात के 12 बजे मंदिरों में भजन कीर्तन घंटे घड़ियाल गूंजने लगे। जिला कारागार, पुलिस लाइन, रेलवे मनोरंजन सदन, पीएसी, आरएएफ के साथ ही श्री वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, अचलेश्वर स्थित विभिन्न मंदिर, खैरेश्वर धाम पर कृष्ण के जन्म का उत्सव शुरू हो गया। शहर के सराय हकीम, रसलगंज चौराहे, बारहद्वारी, मालगोदाम रोड, अचल के चारों ओर, फूल चौराहे से शाहपाड़ा, सराय बीबी से जयगंज रोड डाकखाना, सेंटर प्वाइंट पर टीकाराम मंदिर, रामघाट रोड, गूलर रोड, देहली गेट, कनवरी गंज, लक्ष्मीबाई मार्ग, मैरिस रोड, केला नगर,   किशनपुर तिराहा, आईटीआई रोड, बरौला पुल, मदारगेट पुलिस चौकी, आगरा रोड सासनी गेट चौराहा, देहली गेट चौराहा, खैर रोड, जेल रोड मंदिर, नौरंगाबाद, गिर्राज मंदिर, महाप्रभु मंदिर, टीकाराम मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर, बस स्टैंड गांधी पार्क, अचल रोड, मामू भांजा, दुबे का पड़ाव, रेलवे रोड, ढपरा रोड, सराय हकीम, महावीर गंज, रामघाट रोड, खेरेश्वर धाम पर बनेे मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई। विभिन्न स्थानों पर शहर में झांकियां सजाई गईं। विभिन्न स्थानों पर शहर में भंडारों का आयोजन किया गया। 

जन्माष्टमी पर लाखों में फूलों का कारोबार
जन्माष्टमी के अवसर पर महानगर में लाखों में फूलों का कारोबार हुआ। आगरा रोड, दुबे का पड़ाव एवं फूल चौराहा के अतिरिक्त मंदिरों के आसपास के दुकानों पर लोगों ने लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना के लिए जमकर फूलों की खरीदारी की। कई जगह तो शाम होते-होते गुलाब के फूल खत्म हो गए। वहीं गेंदे के फूल भी काफी महंगे बिके। सुबह से दोपहर तक गुलाब की पंखुड़ियां 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकीं। वहीं एक-एक माला 100 से 150 रुपये तक बिकी। गेंदा के फूल की माला 10 से लेकर 50 रुपये तक बिकी। 
विज्ञापन


मूर्ति एवं शृंगार की दुकानों पर भीड़ 
लड्डू गोपाल की मूर्ति से लेकर शृंगार तक के सामानों के लिए दुकानों पर दिन भर महिलाओं की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोग बाजार में पहुंचे और पूजा से संबंधित सामानों की खरीदारी की। महावीरगंज, सब्जी मंडी, फूल चौराहा, रेलवे रोड, कनवरीगंज, बारहद्वारी, नौरंगाबाद, आगरा रोड, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा एवं सेंटर प्वाइंट आदि की दुकानों में दिन भर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। सेंटर प्वाइंट के मूर्ति कारोबारी सुशील मित्तल ने बताया कि लड्डू गोपाल की मूर्ति, झूला, पालना, माला, मुकुट, पोशाक, पगड़ी व खिलौने आदि की सबसे अधिक डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें