फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः विधानसभा चुनाव में तिलकराज छर्रा से बसपा के उम्मीदवार

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन बसपा नेता तिलक राज यादव। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
हरदुआगंज नगर पंचायत के चेयरमैन तिलकराज यादव आगामी विधानसभा चुनाव में छर्रा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार होंगे। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा शुक्रवार को पहाड़ीपुर गांव के पास एक शीतगृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने की।
विज्ञापन

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अलीगढ़ समेत आसपास जिलों के तमाम बसपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता भी शामिल र्हुई। इस मौके पर बसपा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली समेत अन्य नेताओं ने मायावती शासन की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में जब-जब बसपा की सरकार रही तब-तब गरीबों के कल्याण के लिए काम हुआ। गुंडा-माफिया जेल भेजे गए। अधिकारी समय से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान करते थे।
बसपा नेताओं ने कहा कि भाजपा शासन में अराजकता है। किसान, मजदूर, पिछड़े व दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। खुले मंच से छर्रा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चेयरमैन तिलकराज यादव ने कहा कि कांशीराम व मायावती के मिशन से वह 25 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़े हैं। छर्रा से बसपा की जीत और मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह व संचालन मुख्य कोऑर्डिनेटर गजराज सिंह विमल ने किया। मुख्य रूप से बसपा नेता सूरज सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, अशोक सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, सुरेश गौतम, हरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, विक्रम, मोरध्वज कुशवाह, संजीव काका, महेश बाबू कुशवाहा, डॉ. आरएन यादव, ध्रुव यादव, महेश यादव, राजू यादव, एजाज हुसैन, रामअवतार, रजत कुमार, चंद्रपाल सैलानी, सतीश कुमार, श्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें