फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू छात्रा से छेड़छाड़, फब्तियां कसते तीन युवक दबोचे, जमकर की धुनाई

Mon, 28 Apr 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवक छात्रा के पीछे लग गए और फब्तियां कसने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर गांव और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और तीनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
युवक को पकड़ पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे स्थित गांव जतनपुर चिकावटी के पास एएमयू छात्रा से युवकों ने फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। गुस्साए लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच कर जमकर धुनाई कर निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस ने युवकों का शांति भंग में चालान किया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन


एएमयू की एक छात्रा 26 अप्रैल दोपहर को साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवक छात्रा के पीछे लग गए और फब्तियां कसने लगे। आरोप है कि छात्रा जब गांव जतनपुर चिकावटी के पास पहुंची तो वह छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर गांव और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और तीनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद निर्वस्त्र कर दिया। इस बीच किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिसमौके पर पहुंच गई और तीनों को थाने ले आई। बन्नादेवी के मोहल्ला नगला कलार के रहने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना संजीव कुमार तोमर ने बताया कि छात्रा के साथ अश्लील कमेंट करने पर तीनों युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। अब तक की जांच में कोई जातिगत मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें