दूसरे गोदाम के लोगों ने बताया कि जिस शराब को तीनों लोग लेकर आए थे, उसका ठेके से मिलने वाली शराब से रंग अलग था। इससे उन्हें मिलावटी शराब होने का अंदेशा था।
कबाड़ बीनने के दौरान मिली शराब पीने से तीन युवकों की मौत मामले में गनीमत रही कि जेवर में पड़ोस के गोदाम के युवकों ने पहले से शराब पी रखे होने से खरीदने से मना कर दिया। यदि पड़ोस के गोदाम वाले भी इस शराब को खरीद कर पी लेते तो अधिक मौतें हो सकती थीं।
विज्ञापन
तहसील आवास परिसर में बने दूसरे गोदाम वालों ने बताया कि उनके यहां भी 10 से 15 लोग रोज शराब पीते हैं, लेकिन 16 अगस्त को जिस समय तीनों युवक शराब बेचने आए थे उस समय सभी ने पहले से शराब पी रखी थी। दाम भी ज्यादा मांगने से युवकों से शराब नहीं खरीदी थी।
शराब का बदला हुआ था रंग
दूसरे गोदाम के लोगों ने बताया कि जिस शराब को तीनों लोग लेकर आए थे, उसका ठेके से मिलने वाली शराब से रंग अलग था। इससे उन्हें मिलावटी शराब होने का अंदेशा था।