फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: तीन पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में छोड़ना होगा भारत, आज छोड़ सकते हैं अलीगढ़

Fri, 25 Apr 2025 12:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पाकिस्तान से अल्पकालिक वीजा पर अलीगढ़ आए दो महिलाएं व एक पुरुष हैं। इन तीनों को आज प्रस्थान प्रपत्र थमाकर वापस जाने को कहा जाएगा। इस नोटिस के बाद इन्हें अलीगढ़ से वापस कर दिया जाएगा। अगर नहीं जाते हैं तो इनके खिलाफ फिर विदेश अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रतीकात्मक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर से ऐसे पाक नागरिक वापस भेजे जा रहे हैं, जो अल्पकालिक वीजा पर आए थे। इसी कड़ी में अलीगढ़ में तीन ऐसे नागरिक पाए गए हैं, जो अल्पकालिक वीजा पर रिश्तेदारी में घूमने आए थे। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर यह तथ्य सामने आने पर तीनों को आज प्रस्थान प्रपत्र थमाए जाएंगे। ताकि वे 48 घंटे में भारत छोड़ सकें।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शार्क नियमों के तहत बने वीजा रद्द करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में पाकिस्तान से अल्पकालिक वीजा पर अलीगढ़ आए तीन लोग खोजे गए हैं। जिनमें दो महिलाएं व एक पुरुष हैं। इन तीनों को आज प्रस्थान प्रपत्र थमाकर वापस जाने को कहा जाएगा। इस नोटिस के बाद इन्हें अलीगढ़ से वापस कर दिया जाएगा। अगर नहीं जाते हैं तो इनके खिलाफ फिर विदेश अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस विषय में एसएसपी संजीव सुमन कहते हैं कि इस दिशा में एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जो भी सहयोग मांगा जाएगा, वह दिया जाएगा। अल्पकालिक वीजा वालों की वापसी पर भी काम हो रहा है।

15 पाकिस्तानियों के भारतीय नागरिकता आवेदन पर लटकी तलवार
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद बने हालात में जिले में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। साथ ही 15 पाकिस्तानी नागरिक जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है, उन पर भी तलवार लटक गई है। साथ ही जिले में रह रहे करीब 57 पाकिस्तानी नागरिक जो दीर्घकालिक वीजा पर यहां रह रहें हैं, उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ऐसे मामलों में स्थानीय प्रशासन केंद्र के निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। 23 अप्रैल को भारत सरकार ने घोषणा की, कि पाकिस्तान के नागरिकों को सार्क देशों के बीच वीजा छूट योजना के तहत दिए जाने वाले वीजा को रद्द कर दिया है। इसके बाद यहां रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों के संबंध में खुफिया विभाग जानकारी जुटा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव रंजन कहते हैं कि सरकार इस संबंध में जो विवरण मांगेगी, उसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। नागरिकों के संबंध में जैसे निर्देश होंगे उनका क्रियान्वयन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें