फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रामघाट रोड पर तीन घंटे जाम, गर्मी से बिलबिलाए बच्चे

विज्ञापन
रामघाट रोड ओएलएफ स्कूल के सामने तीन घंटे तक लगा रहा जाम । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर किशनपुर तिराहे से लेकर क्वार्सी चुंगी तक करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा। सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक यहां पर वाहन फंसे रहे। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूली वाहन भी जाम फंस गए। भीषण गर्मी में बच्चे और राहगीर परेशान रहे। यहां पर जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे वाहन खड़े कर देना है।
विज्ञापन

रामघाट रोड पर सुबह साढ़े दस बजे से किशनपुर तिराहे से लेकर क्वार्सी चुंगी तक जाम लगना शुरू हो गया था। दरअसल, लोगों ने सड़क किनारे अपने दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े कर दिए थे। इसके चलते मुख्य मार्ग पर पांच फुट से भी कम जगह बची। इस कारण वाहन रेंगकर चलने लगे। इसी बीच निजी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी हुई तो वाहन जहां-तहां फंस गए। 11 बजे से लेकर लगभग एक बजे तक राहगीर गर्मी में परेशान रहे। वहीं, महिलाएं और छोटे बच्चे भी गर्मी से बिलबिला उठे। पुलिसकर्मियों ने भी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत की। करीब एक बजे यातायात सुचारु हो सका। रोज-रोज यहां पर लगने वाले जाम को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।
नहीं है पार्किंग की व्यवस्था
- किशनपुर तिराहे से लेकर क्वार्सी चौराहे तक तीन बड़े निजी स्कूल हैं। 15 से अधिक निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक हैं। सात बड़े व्यावसायिक कांप्लेक्स हैं। इनके अलावा, जगह- जगह सड़क किनारे खान-पान की दुकानें और ढकेल आदि खड़े रहते हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर में दो व्यावसायिक कांप्लेक्स को छोड़कर कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिसकी वजह से यहां पर जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

- जाम के हालात ऐसे हैं कि स्कूल से छुट्टी कराकर बच्चों को लेकर बमुश्किल तीन घंटे में घर पहुंच पाते हैं। हर दिन के यही हालात हैं। - क्षमा भारद्वाज, सुरेंद्र नगर।
- शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मिनटों का सफर घंटों में तय कर पाते हैं। समस्या का समाधान नहीं है। - टिंकी सिंह नायक, पंचशील कॉलोनी।
रामघाट रोड पर कुछ स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक लोड बढ़ जाता है, जबकि अभिभावक व अन्य लोग अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते हैं। लोगों के सहयोग के अभाव में जाम के हालात बनते हैं। यातायात पुलिसकर्मी लगातार हालात को संभालने के लिए तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

- मुकेश चंद उत्तम, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें