फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमका कर मांगे थे दस लाख, तीन गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन आइएसआइएस एजेंट बनकर मार्बल पत्थर व्यवसायी को धमका कर दस लाख रुपये ऐंठने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो पांच सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। आरोप है कि उन्हाेंने व्यापारी को दस लाख रुपये नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


 थाना गोंड़ा के गांव भैंया के वेदप्रकाश गुप्ता गोंड़ा मार्ग पर मार्बल पत्थर का कारोबार करते हैं। पिछले 24 जनवरी को इनके मोबाइल पर सुबह 11 और शाम छह बजे तथा 25 जनवरी को सुबह आठ बजे फोन आया था। फ ोन करने वाले ने खुद को आइएसआइएस का एजेंट बताते हुए दस लाख रुपए शमशान घाट पहुंचा ने की बात कही थी। उसने कहा था कि वह अलीगढ़ से बोल रहा है। पांच दिन में रुपये नहीं देने पर उसे बम से उड़ाने की भी धमकी  दी गई थी।

फ ोन आने के बाद वेदप्रकाश दहशत में आ गए थे। उन्हाेंने अज्ञात लोगों के खिलाफ  पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मीडिया में मामला आने के बाद स्थानीय पुलिस ने कई टीमें गठित कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों के पीछे लगा दी थीं। स्थिति साफ होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसएसआई मुनेश कुमार कठेरिया ने बताया कि एसओजी टीम और एसआई योगेन्द्र सिंह ने व्यापारी को आतंकवादी बनकर धमकाने के आरोप में गांव सलेमपुर के टिंकू पुत्र महीपाल, उसके साथी सुरेश पुत्र अमर सिंह निवासी अर्निया हाल निवासी कृष्णा धाम कॉलोनी इगलास व मनोज पुत्र सुग्रीव निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मंडी के पीछे से मार्बल पत्थर व्यवसाई को फोन पर धमकी देकर रुपये की मांग की थी।

आईएसआईएस  एजेंट बनने का नाटक उन्हाेंने खौफ  पैदा करने के लिए किया था। इनका आतंकी संगठन से कोई लेना देना नहीं है। कोतवाली पुलिस ने दावा किया कि तीनों के कब्जे से एक किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। धमकी देने वालों को सिम कही पड़ी मिली थी। धमकी देने के लिए उन्हाेंने एक पुराना मोबाइल तीन सौ रुपए में खरीदा था। धमकी देने के बाद उसे गांव के एक नलकूप के बोरिंग में डाल दिया था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में सोमवार को पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें